फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कार की डिग्गी के म्युजिक सिस्टम से 4 किलो अफीम बरामद

कार की डिग्गी के म्युजिक सिस्टम से 4 किलो अफीम बरामद

Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
कार की डिग्गी के म्युजिक सिस्टम से 4 किलो अफीम बरामद
कार के म्यूजिक सिस्टम से चार किलो अफीम बरामद
विज्ञापन

जालंधर। मकसूदां पुलिस ने फरीदकोट के कोटकपूरा निवासी अंग्रेज सिंह को चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसने खेप को कार की डिग्गी के म्यूजिक सिस्टम में छिपा रखा था।

एसपी राजवीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह छह बजे के करीब पुलिस पार्टी ने विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मारुति को तलाशी के लिए रोका गया। शक के आधार पर चालक से पूछताछ कर उसकी कार की तलाशी गई। इस दौरान कार की पिछली सीट चेक करने पर उसमें दो बॉक्स बने हुए मिले। उनमें से दो-दो किलो के अफीम के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने कार चालक अंग्रेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजवीर ने बताया कि कार चालक डिलीवरी देने के लिए आया था। इसके लिए उसको 50 हजार रुपये मिलने थे। वह कहां से लेकर आया था कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed