{"_id":"5c377767bdec22738d0b4ac1","slug":"151547138919-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक रंजिश के कारण हुआ मामला दर्ज-सुरेश सतीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजनीतिक रंजिश के कारण हुआ मामला दर्ज-सुरेश सतीजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक रंजिश के कारण हुआ मामला दर्ज: सुरेश सतीजा
भीम हत्याकांड के चश्मदीद को धमकी दिलाने के मामले में अकाली नेता ने कहा-कोई रोल नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। भीम हत्याकांड के चश्मदीद गवाह गुरजंट सिंह को गैंगस्टर जयपाल भुल्लर से धमकी दिलवाने के मामले में नामजद किए गए अकाली दल सर्कल शहरी के अध्यक्ष सुरेश सतीजा ने कहा कि उनका धमकी दिलाने के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। जिसके खिलाफ वे पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
एक बयान में सतीजा ने कहा कि पंजाब में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही उन पर राजनेताओं के इशारों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जंटा जैसे गवाहों ने बार-बार अपने बयान बदल कर खुद अदालत को मजाक बना रखा है और अब राजनेताओं के इशारे पर जंटा ने मुझ पर धमकाने का आरोप लगाया है। सतीजा ने कहा कि पुलिस ने 25 दिसंबर को नई सड़क पर राजीव चुघ के साथ जंटा को धमकी देने की जो काल्पनिक कहानी बनाई है, वह पूरी तरह से निराधार और राजनेताओं को खुश करने के लिए गढ़ी गई है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि पुलिस खुद जंटा का जानी नुकसान करके उन्हें व शिवलाल डोडा सहित सभी आरोपियों को अन्य आरोपों में फंसा सकती है। उन्होंने मामले में पुलिस उच्च अधिकारियों के राजनेताओं से मिले होने की भी आशंका व्यक्त की है। सतीजा ने कहा कि यह बात सर्वविदित है कि पंजाब में सरकार बदलते ही राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए लगातार झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। इससे पहले उनके खिलाफ दर्ज किए गए कई झूठे मामलों में उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को अदालत में पार्टी बनाया है, जिसके चलते भी पुलिस दबाव बनाना चाहती है। जिसका वे अदालत में न्याय मांगेंगे। इस मामले को लेकर जहां विधायक अरुण नारंग ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत की, वहीं दूसरी ओर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
बता दें कि थाना नंबर 2 की पुलिस ने भीम हत्याकांड के गवाह गुरजंट सिंह जंटा को गैंगस्टर जयपाल से धमकी दिलवाने के आरोप में जयपाल भुल्लर सहित शिव लाल डोडा, उसके भतीजे अमित डोडा तथा राजीव चुघ व अकाली दल सर्कल शहरी के प्रधान सुरेश सतीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।