{"_id":"5ca63a34bdec22145544f653","slug":"141554397748-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना अजीतवाल के गांव कोकरी कलां में 24 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुलक्खण सिंह ने बताया कि शाम सिंह वासी कोकरी कलां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटा हरप्रीत सिंह जोनी मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिन से उसकी शादी के लिए लड़की देखने जाने की तैयारी चल रही थी। शाम सिंह के अनुसार बुधवार की रात को हरप्रीत अपने कमरे में सोया था। सुबह जब परिवार ने देखा तो कमरे में पंखे से हरप्रीत का शव लटक रहा था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित कर दिया। शाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ समय से लकवे की बीमारी का शिकार था। उसके उपचार पर काफी खर्च भी आ चुका था। इसी बात को लेकर हरप्रीत परेशान रहता था। जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया।