{"_id":"5b22981e4f1c1bf36e8b7e9d","slug":"141528993822-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 रुपये के लेन-देन में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2500 रुपये के लेन-देन में युवक की हत्या
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
2500 रुपये के लेनदेन में युवक का मर्डर
दंपति और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज
नशीली वस्तु सुंघाने के बाद दम घोंटकर मारा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। 2500 रुपये के लेनदेन में युवक को नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद दम घोटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर में रजाइयों के नीचे से बरामद हुआ। थाना सुभानपुर की पुलिस ने पति-पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता-पुत्र फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। थाना सुभानपुर की पुलिस को दिए बयान में रणजीत सिंह निवासी दुल्लोनंगल ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई राजविंदर सिंह एक साल पहले सरबजीत सिंह मक्कड़ के ईंट भट्ठे पर ड्राइवरी करता था। उसने गुरबचन कौर उर्फ जाना पत्नी शिंगारा सिंह निवासी डोगरांवाल के घर ईंटें उतारी थी, जिसके 2500 रुपये मजदूरी के उसके भाई ने गुरबचन कौर के परिवार से लेने थे। क्योंकि उसने अपनी तनख्वाह में से पैसे कटवा दिए थे। उसके बाद उसने भट्ठे से नौकरी छोड़ दी। वह बार-बार डोगरांवाल में गुरबचन कौर के घर पैसे लेने के लिए आता था, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहे थे। 20-25 दिन पहले उसने अमरजीत सिंह निवासी नई आबादी ब्यास की टैंपो ट्रेवलर चलानी शुरू कर दी। 2 जून को वह मालिक अमरजीत सिंह के साथ हिमाचल के टूर पर चला गया। वहां से लौटते वक्त 13 जून को सुबह सवा 11 बजे वह डोगरांवाल में गुरबचन कौर के घर पैसे लेने गया। जहां पर उसका पति शिंगारा सिंह व बेटा सोनू उर्फ भोला भी मौजूद था। जब उसने पैसे मांगे तो इन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके ऊपर रजाइयाें से दम घोंटकर मार डाला। रणजीत ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई को जान से मारने की धमकियां देते थे। थाना सुभानपुर की पुलिस ने एसएचओ हरदीप सिंह के नेतृत्व में जब गुरबचन कौर के घर पर छापामारी कर तलाशी ली तो रजाइयों के नीचे से राजविंदर सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर आरोपी महिला गुरबचन कौर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शिंगारा सिंह व उसका बेटा सोनू उर्फ भोला फरार हो गए। एसएचओ एसआई हरदीप सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है। े