फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचने वाले दुकानदारों पर पर्चा दर्ज

ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचने वाले दुकानदारों पर पर्चा दर्ज

Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचने वाले दुकानदारों पर पर्चा दर्ज
ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बरामद
विज्ञापन

नकली जूते बेचने के आरोप में तीन दुकानदारों पर पर्चा दर्ज
चंडीगढ़ की टीम ने रेडक्रॉस शूज मार्केट में की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचने वाले कारोबारियों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। चंडीगढ़ से आई लीगल टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से तीन दुकानदारों को नकली जूते बेचने के आरोप में पकड़वाया। पुलिस ने छापामारी कर नाइकी, एडिडास, रीबॉक जैसी कंपनियों के करीब 400 जोड़े जूते बरामद किए। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

चंडीगढ़ की स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के रमेश दत्त ने बताया सूचना मिली थी कि जालंधर की ज्योति चौक रेड क्रास शूज मार्केट में ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचे जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को उनकी टीम जालंधर पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा को मिली, जिसके बाद थाना नंबर चार की पुलिस के साथ मिलकर मार्केट में छापामारी की। टीम ने यहां के स्टेप इन, फैशन फुटवियर, किंग शूज, न्यू स्टाइल फुटवियर इत्यादि में जाकर चेकिंग की। इस दौरान कई दुकानों में से ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे नकली जूते बरामद हुए। टीम अधिकारियों के अनुसार फेस्टीवल सीजन होने की वजह से कई दुकानदार ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली सामान बेचने लगते हैं। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया तीन दुकानों से नकली जूते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों दुकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed