फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसियों ने दागी अकाली साबका सरपंच की कार पर गोलियां

कांग्रेसियों ने दागी अकाली साबका सरपंच की कार पर गोलियां

Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने दागी अकाली साबका सरपंच की कार पर गोलियां
पूर्व अकाली सरपंच की कार पर फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने दस कांग्रेसियों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
पंचायत चुनाव की रंजिश : कार में सरपंच को बैठा समझ दागी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने पूर्व अकाली सरपंच की कार पर फायरिंग कर कार तोड़ दी। अकाली सरपंच का आरोप है कि उसे मारने की नीयत से कांग्रेसियों ने उसे कार के अंदर बैठा समझ गोलियां चलाई थी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने वीरवार को दो कांग्रेसी नेताओं को नामजद कर दस के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार हैं।
पूर्व अकाली सरपंच रमिंदर सिंह उर्फ बिट्टा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका दोस्त प्रदीप कुमार उसकी फार्च्यूनर कार मांगकर ले गया था। प्रदीप की मल्लांवाला में रेडीमेड की दुकान है और कार लेकर लुधियाना कपड़े लेने गया था। जब वह लुधियाना से मल्लांवाला लौटा तो पशु अस्पताल के नजदीक कार खड़ी कर घर चला गया था। इसी दौरान अंग्रेज सिंह दुल्लू (कांग्रेसी) और इंद्रजीत सिंह वासी वार्ड नंबर-11 अपने आठ साथियों के साथ असलहा लेकर वहां पहुंचा और कार पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। रमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि अंग्रेज सिंह उसे जान से मारना चाहता है। अंग्रेज को लगा था कि कार के अंदर रमिंदर बैठा हुआ है, इसलिए उसने और उसके साथियों ने कार पर गोलियां बरसाई और कार में तोड़फोड़ की। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रमिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी अंग्रेज सिंह और इंद्रजीत सिंह को नामजद कर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल रमिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश का
सियासी सूत्रों के मुताबिक पिछले पंचायत चुनाव में अकाली सरपंच रमिंदर सिंह उर्फ बिट्टा ने कांग्रेसी नेता अंग्रेज सिंह दुल्लू की स्कार्पियो तोड़ी थी। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस चुनाव में अंग्रेज सिंह ने रमिंदर की कार तोड़ दी।



फोटो संख्या-13एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--मल्लांवाला (फिरोजपुर) में गोलियां दाग तोड़े कार के शीशे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed