फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, किसान गंभीर जख्मी

खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, किसान गंभीर जख्मी

Wed, 28 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, किसान गंभीर जख्मी
खेत सिंचाई को लेकर विवाद, फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने चार के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
ममदोट के गांव फूलर वन में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को गोली चल गई। इससे एक किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद घायल किसान को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

जोगिंदर सिंह निवासी फूलर वन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने खेतीबाड़ी के लिए एक एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। जमीन पर सिंचाई के लिए आरोपी बलजीत सिंह पानी नहीं लगाने दे रहा था। इसी बात को लेकर हुए झगड़े में बलजीत सिंह ने उस पर गोली चला दी, गोली लगने से जोगिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना ममदोट पुलिस ने जोगिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरविंदर सिंह व सलिंदर सिंह निवासी फूलर वन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed