फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लुटेरे का चित्र जारी कर 25 हजार ईनाम घोषित

लुटेरे का चित्र जारी कर 25 हजार ईनाम घोषित

Sun, 03 Feb 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे का चित्र जारी कर 25 हजार ईनाम घोषित
लुटेरे का फोटो जारी कर 25 हजार इनाम घोषित
विज्ञापन

मामून में लूट करने के आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज में से निकाली गई फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मामून स्थित बेस्ट वन मार्ट से बंदूक दिखाकर एक लाख रुपये की लूट करने के पांच में से एक लुटेरे का चित्र जिला पुलिस ने जारी किया है। ये चित्र सीसीटीवी कैमरों से ली गई फुटेज से निकाला गया। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने इसके लिए एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात कही है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि आरोपी स्नेचिंग और लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

मालूम हो कि पांच दिन पहले मामून स्थित बेस्ट वनमार्ट में रात करीब साढ़े दस बजे पांच युवक हथियार लेकर घुस आए और मालिक के सिर पर पिस्तौल लगाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया गया। चार युवकों ने मंकी कैंप पहन रखी थी जबकि एक युवक ने अपने मुंह को मास्क से ढांप रखा था। दुकान मालिक ने युवकों की रिवाल्वर को खिलौना बताते हुए दुकान पर काम करने वाले युवकों को दुकान बंद करने के निर्देश दिए। इसी दौरान एक युवक ने नकदी का बैग छीनते हुए गोली चला दी और कैश लेकर भाग गए।
विज्ञापन



फोटो:-6-पठानकोट पुलिस द्वारा 25 हजार के इनामी का जारी चित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed