{"_id":"5aa55f734f1c1b68248b49a3","slug":"111520787315-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेरो गाड़ी और बाइक की भिड़ंत में दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लेरो गाड़ी और बाइक की भिड़ंत में दंपति की मौत
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो और बाइक की टक्कर में दंपति की मौत
पुलिस ने किया बोलेरो गाड़ी के चालक पर मामला दर्ज
गांव कालू वाला के पास हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
जिले के गांव कालू वाला के पास शनिवार शाम को बोलेरो गाड़ी और बाइक की भिड़ंत में एक किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
किसान बलकार सिंह वासी गांव चक्क सुखेरा अपनी पत्नी अमरो बाई के साथ बाइक पर गांव छबि वाला की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव कालू वाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बलकार और उनकी पत्नी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गाड़ी के चालक ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया और दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां दोनों की मौत हो गई।
एसएचओ भोला सिंह ने बताया कि बलकार सिंह के पास ढाई एकड़ जमीन है। इसके सहारे वह अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।