{"_id":"5aa558b14f1c1b27088b4984","slug":"111520785585-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी के क्लर्क पर जाली डिग्री से नौकरी हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट कमेटी के क्लर्क पर जाली डिग्री से नौकरी हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली डिग्री से नौकरी लेने में क्लर्क पर केस
पिता की मौत के बाद तरस के आधार मार्केट कमेटी में मिली थी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पिता की मौत के बाद मार्केट कमेटी में तरस के आधार पर बीए की जाली डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मार्केट कमेटी के सचिव की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
मार्केट कमेटी गुरुहरसहाए के सचिव बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत बताया सुरेंद्र सिंह निवासी राम चौक मंडी गुरुहरसहाए मार्केट कमेटी में कार्यरत थे। उसकी मौत के बाद उनके बेटे सुरजीत सिंह को 16 मार्च 2017 को तरस के आधार पर मार्केट कमेटी में क्लर्क की नौकरी दी थी। सुरजीत ने क्लर्क की नौकरी हासिल करने के लिए बीए की डिग्री विभाग के समक्ष पेश की और नौकरी हासिल कर ली। बाद में पता चला कि सुरजीत ने बीए की जो डिग्री विभाग को सौंपी है, वह जाली है। डिग्री की संबंधित यूनिवर्सिटी से पड़ताल करवाई गई। यूनिवर्सिटी ने भी अपनी रिपोर्ट में डिग्री को जाली बताया। शिकायत पर एएसआई हरबंस सिंह ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद रविवार को आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।