{"_id":"59c3e4364f1c1b32688b5c47","slug":"111506010166-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अवैध वसूली करते जीआरपी के दो जवान काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में अवैध वसूली करते जीआरपी के दो जवान काबू
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में अवैध वसूली करते जीआरपी के दो जवान काबू
पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में लगभग 40 यात्रियों से वसूले थे पैसे
औचक निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने पकड़ा, एडीजीपी जीआरपी को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पठानकोट-जालंधर रेल सेक्शन के बीच दौड़ रही पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रियों से अवैध वसूली करते हुए जीआरपी के दो जवानों को रेल अधिकारियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए जीआरपी जवानों पर कार्रवाई के लिए रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा ने जीआरपी के एडीजीपी को रिपोर्ट भेज दी है।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि पकड़े गए जीआरपी जवानों की पहचान जगतार सिंह और दर्शन सिंह के रूप में हुई है। जिस समय इन्हें पकड़ा गया उस समय यह दोनों अपने पास लगभग 40 यात्रियों को बिना टिकट बैठाकर यात्रा करवा रहे थे और इन्होंने यात्रियों से पैसे वसूले हुए थे। लूथरा ने बताया कि यात्रियों ने भी दोनों जीआरपी जवानों को पैसे देने की बात कही थी। उसके बाद निरीक्षण करने वाली टीम ने बिना टिकट पकड़े गए सभी यात्रियों से बनता जुर्माना वसूला और दोनों मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही जीआरपी को भी विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी।
एक दिन में रेलवे ने वसूले सवा पांच लाख रुपये
सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा ने बताया कि रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत फिरोजपुर मंडल के विभिन्न हिस्सों से 1178 यात्रियों को बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे 5 लाख 28 हजार 453 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। उन्होंने यात्रियों से अपील कि वह निर्धारित टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
फोटो संख्या-21एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम ट्रेन में यात्रियों से वसूली करने वाले जीआरपी जवानों पर कार्रवाई करते हुए।