{"_id":"5b8187d842c792466049ad1e","slug":"101535215576-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा के साबुन व चाय पती के व्यापारी को जीरा में लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा के साबुन व चाय पती के व्यापारी को जीरा में लूटा
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के साबुन व चाय पत्ती के व्यापारी से जीरा में लूट
लुटेरे हाथ पर कापा मार कर छीनकर ले गए थे बैग
पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मोगा के साबुन और चाय पत्ती के थोक व्यापारी से कार सवार लुटेरों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। इस बाबत थाना जीरा पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
व्यापारी मयूर गोयल पुत्र रमनीश गोयल निवासी न्यू टाउन गली नंबर-2 जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मोगा में साबुन और चाय पत्ती का थोक का काम करता है। जीरा में अपना माल सप्लाई करता है। इसकी वसूली के लिए अपने चालक बलदेव सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी अकालसर रोड मोगा के साथ अपनी गाड़ी से जीरा आया था। गोयल ने बताया कि जब वह जीरा में वसूली कर रहा था तो इस दौरान एक कार पर सवार होकर दो नौजवान आए। लुटेरों ने उसके हाथ पर कापा मारकर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपये, 2 चेक और हिसाब-किताब की कॉपी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि गोयल के बयान के आधार पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।