फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, Indian railways, trains run for up

जालंधर से तीन ट्रेन यूपी रवाना, पटियाला से 1200 और लुधियाना से 2300 से ज्यादा प्रवासी घर लौटे

Wed, 06 May 2020 10:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/पटियाला/लुधियाना/फिरोजपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/पटियाला/लुधियाना/फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 06 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, Indian railways, trains run for up
जालंधर में ट्रेन रवाना करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जालंधर से लखनऊ के लिए श्रमिक ट्रेन 14 मिनट की देरी से बुधवार को सुबह 11:14 बजे रवाना हो गई। वहीं एक ट्रेन अयोध्या व गोरखपुर के लिए देर रात चली। लखनऊ जाने वाली ट्रेन से 1200 श्रमिक अपने घरों के लिए रवाना हो गए। उनका रेल और बस किराया पंजाब सरकार वहन कर रही है।

विज्ञापन


प्रवासी श्रमिकों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। जहां श्रमिकों में सोशल डिस्टेंस को बनाकर रखा गया। उनकी प्राथमिक मेडिकल जांच भी की गई। पहले इन प्रवासी श्रमिकों को बल्ले-बल्ले फार्म हाउस, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जीएनडीयू कैंपस में एकत्रित किया गया। जहां से सरकारी बसों में बैठाकर इनको स्टेशन तक लाया गया।
विज्ञापन


सभी की स्क्रीनिंग होने के बाद उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट और ट्रेन टिकट देकर बसों के जरिये रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। स्टेशन पर प्रवेश करने के लिए भी शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ ही वहां एक बार फिर सभी की स्क्रीनिंग की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सरंगल, अतिरिक्त निगम कमिश्नर बबिता क्लेर और एसडीएम राहुल सिंधू भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 5.22 लाख रुपये खर्च कर प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जालंधर-लखनऊ श्रमिक एक्सप्रेस से घर जाने के लिए पहुंचे यात्रियों को स्टेशन पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए बिठाया गया। स्टेशन में एंट्री से पहले उनकी मेडिकल जांच भी की गई। वहीं शाम को छह बजे गोरखपुर और रात 11 बजे अयोध्या के लिए ट्रेन चली।

डीसी वरिंदर कुमार ने कहा कि जिले में 91608 लोगों की तरफ से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों को घर भेजना प्रशासन का यह पहला अनुभव था। कुछ कमियां रह भी गईं, जिन्हें भविष्य में सुधारा जाएगा। रेल प्रशासन से मांग है कि वह इसी तरह से हर दिन दो ट्रेनें मुहैया कराए, ताकि यात्रियों को सकुशल उनके घर व परिवार के पास पहुंचाया जा सके।

पटियाला से विशेष ट्रेन से 1200 लोग आजमगढ़ रवाना

पटियाला रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले 1200 लोगों को विशेष रेलगाड़ी के जरिये बुधवार देर शाम रवाना किया गया। रवाना करने से पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही इन्हें भोजन-पानी भी मुहैया कराया गया। इस मौके पर आजमगढ़ जा रहे सभी लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया। 

वहीं, प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। जिसके लिए पहले से ही सारे प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर डीसी कुमार अमित ने बताया कि यूपी के आजमगढ़ रवाना होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में मजदूर थे। वह काफी समय से अपने घर वापस जाना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन में यहां फंसे थे। इसके अलावा पटियाला जिले में चार नाकों के जरिये पंजाब वापस आने वालों को उनके घरों या सरकारी क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के 500 और राजस्थान के 145 लोगों को बसों जरिये उनके घरों तक भेजा गया है।

लुधियाना से यूपी और झारखंड के लिए दो ट्रेनें रवाना
लुधियाना डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कर्फ्यू लॉकडाउन के चलते पंजाब के अलग-अलग जगहों पर फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को उनके राज्यों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब से बुधवार को ट्रेन यूपी के बरेली और झारखंड के डाल्टनगंज को रवाना हुई। इन ट्रेनों में दो हजार से ज्यादा लोग सवार थे। उल्लेखनीय है कि बीती रात भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए एक ट्रेन रवाना हुई थी। जिसमें 900 से ज्यादा लोग रवाना हुए।

डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सिर्फ उन प्रवासी लोगों को ही भेजा जा रहा है, जिन्होंने पंजाब सरकार के वेब पोर्टल पर वापस जाने के लिए अप्लाई किया है। बुधवार दोपहर तक इनकी संख्या छह लाख से ज्यादा है। इस संबंध में हर राज्य की तरफ से अपने नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।

राज्य सरकार की मांग पर ही रेलवे चला रहा है ट्रेन: डीआरएम 
फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मांग पर ही फिरोजपुर डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों से ट्रेनें चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में उन्हें ही बैठने की आज्ञा है, जिन्हें राज्य सरकार जाने की अनुमति देगी। कोई और व्यक्ति रेलवे स्टेशन में प्रवेश न करें। लुधियाना से बरेली (उत्तर प्रदेश) के लिए एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को चलाई गई है। 

यह ट्रेन लुधियाना स्टेशन से 1188 यात्रियों के साथ सुबह रवाना हुई और दूसरी ट्रेन लुधियाना से डाल्टनगंज )झारखंड) के लिए चलाई गई। यह ट्रेन लुधियाना स्टेशन से 1188 यात्रियों के साथ दोपहर में रवाना हुई। संपूर्ण व्यवस्था सुचारू ढंग से की गई थी। बोर्डिंग के समय प्रत्येक यात्री का सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क पहनना, कतारबद्ध तरीके से चढ़ना, प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या को सीमित करना सुनिश्चित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed