फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Congress appointed two coincharges with incharges in 9 assembly constituencies for Jalandhar by-election

Jalandhar By Poll: कांग्रेस ने हर विस में प्रभारी के साथ लगाए दो सहप्रभारी, अवतार हैनरी-राणा गुरजीत दरकिनार

Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

जालंधर की सीट पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद रिक्त हो गई थी जिस पर उपचुनाव होने हैं, साथ ही नगर निगम जालंधर के चुनाव करवाए जा सकते हैं। चौधरी संतोख सिंह के विधायक पुत्र विक्रमजीत सिंह को कांग्रेस ने फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी है।वे फिल्लौर सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
Congress appointed two coincharges with incharges in 9 assembly constituencies for Jalandhar by-election
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

जालंधर की लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के साथ दो-दो सहप्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा से आगे बढ़ते हुए 9 विधानसभा हलकों में सिर्फ इंचार्ज ही नहीं लगाए, बल्कि साथ में दो-दो को-इंचार्ज भी लगाए हैं। जालंधर की सीट पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद रिक्त हो गई थी जिस पर उपचुनाव होने हैं, साथ ही नगर निगम जालंधर के चुनाव करवाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


जारी की गई लिस्ट के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने फिल्लौर में इंद्रबीर सिंह बुलारिया को इंचार्ज, बलविंद्र सिंह धालीवाल और सुखपाल सिंह भुल्लर को को-इंचार्ज, नकोदर में बरिंद्र सिंह पाहड़ा को इंचार्ज, संतोख सिंह भलाईपुर व मलकीत सिंह दाखा को को-इंचार्ज, शाहकोट में तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा इंचार्ज, कुलबीर सिंह जीरा व कुशलदीप सिंह ढिल्लों को को-इंचार्ज, करतारपुर में सुखबिंद्र सिंह सुख सरकारिया को इंचार्ज, हर प्रताप सिंह अजनाला व हरमिंद्र सिंह गिल को को-इंचार्ज, जालंधर वेस्ट में विजय इंद्र सिंगला को इंचार्ज, कुलदीप सिंह वैद व दविंदर घुबाया को को-इंचार्ज, जालंधर सेंट्रल में राणा कंवरपाल सिंह को इंचार्ज, रमिंद्र आवला और संजय तलवाड़ को को-इंचार्ज, जालंधर नॉर्थ में हरदयाल सिंह कंबोज को इंचार्ज, अमित विज व सुनील दत्ती को को-इंचार्ज, जालंधर कैंट में राजकुमार चब्बेवाल इंचार्ज, अरुण डोगरा व बलदेव सिंह जैतो को को-इंचार्ज, आदमपुर में गुरकीरत सिंह कोटली को इंचार्ज, लखबीर सिंह लक्खा व गुरप्रीत सिंह जीपी को को-इंचार्ज लगाया है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं
दोआबा के सबसे अच्छा चर्चित नेताओं में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, पूर्व मंत्री और कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। वहीं पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के विधायक पुत्र विक्रमजीत सिंह चौधरी को भी कांग्रेस ने फिलहाल कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी है और ना ही सांसद की पत्नी को। विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed