फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Clashes with police for putting up posters of Bhindranwale in government buses

जालंधर : सरकारी बसों में भिंडरावाले का पोस्टर लगाने पर पुलिस और गर्म ख्यालियों में झड़प, अलगाववादी नारे लगे

Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Clashes with police for putting up posters of Bhindranwale in government buses
पोस्टर लगाने के विवाद में पुलिस से होती झड़प। - फोटो : JALANDHAR
जालंधर। जुलाई तक सरकारी बसों में जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाने की सरकार से मांग करने वाले गर्म ख्यालियों और सिख जत्थेबंदियों के सदस्य शनिवार को जालंधर के शहीद भगत सिंह अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर खुद ही पोस्टर लगाने पहुंच गए। दल खालसा सिख यूथ ऑफ पंजाब के सदस्य इससे पहले गुरु नानक मिशन चौक में इकट्ठे हुए और वहां से बस अड्डे तक पैदल मार्च निकाला गया, इस दौरान सरेआम अलगाववादी नारे लगे। जैसे ही गर्म ख्याली बस अड्डे के पास पहुंचे तो एडीसीपी इंवेस्टिगेशन गुरबाज ने लाठियों के साथ पुलिस बैरिकेड लगाकर सभी को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और गर्म ख्यालियों में बहस होने लगी। बात बढ़ी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, इस दौरान झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों के बैच टूट गए और वर्दी फट गई। इसी दौरान एक शख्स ने पुलिस के सामने ही सरकारी बस में भिंडरावाले का पोस्टर लगा दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़कर हटाते हुए पोस्टर फाड़ दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद गर्म ख्याली वहां से चले गए। सरेआम अलगाववादी नारे लगाने वाले गर्म ख्यालियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed