फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Chinese explosive depositor arrested in plot, one absconding

प्लाट में चाइनीज विस्फोटक जमा करने वाला गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 28 Oct 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chinese explosive depositor arrested in plot, one absconding
बाबा मोहन दास नगर में धमाके के कारण लोगों के घरो के टूटे शीशे दिखाते लोग। - फोटो : JALANDHAR
अमृतसर बाईपास पर खाली प्लाट में चाईनीज विस्फोटक को पुलिस की नजरों से छिपाकर रखा गया था। अवैध रूप से इस धंधे का कारोबार करने वाले आरोपी गुरदीप सिंह दीपा को पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि खाली प्लाट के केयर टेकर गुरदीप सिंह गोरा की तलाश की जा रही है। पिछले साल भी गुरदीप दीपा के अवैध पटाखा भंडारण के कारण मकान की छत उड़ गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी सुडन विजी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बाबा मोहन दास नगर में विस्फोट चाईनीज पटाखा के कारण हुआ था। चाईनीज पिस्टल की गोलियों की खेप लुधियाना से अवैध रूप से लाकर रखी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अवैध रूप से पटाखे गुरदीप सिंह दीपा पुत्र खजान सिंह ने शहर से बाहर खुले एरिया में रखे थे। उसने पहले गोदाम गुरदेव नगर के पास ले रखा था लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण उसने पटाखों की खेप को बाबा मोहन दास नगर में खाली प्लाट में रख दिए। प्लाट की देख रेख हरजिंदर जिंदी कर रहा था।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि प्लाट का मालिक मोहिंदर सिंह है, जिसकी विदेश में मौत हो चुकी है लेकिन प्लाट की देखरेख जिंदी करता था। जिंदी व दीपा के बीच दोस्ती थी और दोनों ने आपसी सलाह कर पटाखों को बाबा मोहन दास नगर प्लाट में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल गुरदीप सिंह दीपा के कारण रियाजपुरा में विस्फोट हो गया था। पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट होने के बाद गोदाम में काम कर रहे चार मजदूर मलबे दब गए थे, इनमे से एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके अलावा गुरदीप दीपा पर दोबारा विस्फोटक पदार्थ रखने का मामला दर्ज हुआ था। दीपा पर दो मामले पहले विचाराधीन थे।

बाबा मोहन दास नगर में बने गोदाम के पास हुए धमाके के कारण घरों के बाहर खडे़ लोग।

बाबा मोहन दास नगर में बने गोदाम के पास हुए धमाके के कारण घरों के बाहर खडे़ लोग।- फोटो : JALANDHAR

बाबा मोहन दास नगर मे बने गोदाम के पास से धमाके की जांच करती पुलिस।

बाबा मोहन दास नगर मे बने गोदाम के पास से धमाके की जांच करती पुलिस।- फोटो : JALANDHAR

बाबा मोहन दास नगर मे बने गोदाम के पास से धमाके की जांच करने पहुंची पुलिस। जांच करते कमिश्नर गुरप्?

बाबा मोहन दास नगर मे बने गोदाम के पास से धमाके की जांच करने पहुंची पुलिस। जांच करते कमिश्नर गुरप्?- फोटो : JALANDHAR

बाबा मोहन दास नगर में धमाके के कारण लोगों के घरों के टूटे शीशे दिखाता व्यक्ति।

बाबा मोहन दास नगर में धमाके के कारण लोगों के घरों के टूटे शीशे दिखाता व्यक्ति।- फोटो : JALANDHAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed