फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   child kidnapped and father injured in gun shot

रुपयों के लेनदेन में पिता को गोली मारी, बेटे के अपहरण का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
child kidnapped and father injured in gun shot
टांडा (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरघटी में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को गोली मारकर घायल कर दिया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उस पर फायर कर उसे घायल कर दिया और उसके दस वर्षीय बेटे को उठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है और बेटे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहमदनगर शुमाली के ग्राम मरघटी निवासी जयपाल का आरोप है कि उसका गांव के ही एक व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया है। आरोप है कि इसी विवाद में दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उस पर फायर झोंक दिया, जिससे वो घायल हो गया और आरोपी उसके 10 वर्षीय बेटे को उठाकर ले गया। पैसे ना देने से गुस्साए व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छल और कोतवाल पीके चौहान ने मौके पर पहुंच गए और घायल से पूरी घटना की जानकारी लेकर उसे अस्पताल भर्ती में कराया। इसके बाद पुलिस पीड़ित के बताए अनुसार उसके बेटे की तलाश में जुट गई है। सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed