{"_id":"612fa3648ebc3e7a234588a9","slug":"case-registered-against-jalandhar-s-cia-in-charge-bali-jalandhar-news-pkl4253421186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के सीआईए इंचार्ज बाली के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के सीआईए इंचार्ज बाली के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। फेसबुक लाइव होकर खुदकुशी करने वाले गोशाला संचालक धर्मवीर धम्मा के मामले में आखिरकार पुलिस ने सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। मृतक धम्मा ने मरने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर कहा था कि वह विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली व तीन अन्य से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन विधायक चौधरी सुरिंदर और पुष्प बाली पर केस नहीं दर्ज किया था।
गोशाला गोबिंद गोधाम के संचालक धर्मवीर धम्मा ने दो दिन पहले जहर निगल लिया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों श्रीराम मोहन सीमेंट स्टोर वाला, संजीव कुमार उर्फ काला प्रधान और गौतम मोहन निवासी लांबड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मृतक के बेटे अभि बख्शी ने कहा कि उससे जबरन बयान पर साइन कराए गए जिसमें विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह और पुष्प बाली का नाम नहीं था।
जब परिजनों को पता चला कि पुलिस ने विधायक चौधरी और सीआईए इंचार्ज बाली के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है तो मृतक धम्मा का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने घर के बाहर ही धरना लगा दिया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने पुष्प बाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।