फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case of rape and fraud registered against Punjabi singer Raj Jujhar by a Canadian woman

Punjab: पंजाबी गायक राज जुझार पर कनाडाई महिला से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज, पहले से शादीशुदा है आरोपी

Sun, 15 Dec 2024 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि राज जुझार ने बिजनेस और मकान निर्माण के बहाने उससे 44 लाख रुपये (30 लाख बिजनेस के लिए और 14 लाख मकान बनाने के लिए) ठगे। इसके अलावा, गायक ने उसे ब्लैकमेल कर और पैसे भी ऐंठे।

विज्ञापन
Case of rape and fraud registered against Punjabi singer Raj Jujhar by a Canadian woman
पंजाब के मशहूर गायक राज सिंह जुझार - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा मूल की भारतीय महिला ने पंजाब के मशहूर गायक राज सिंह जुझार उर्फ राज पर धोखे में रखकर संबंध बनाने और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने जालंधर के एनआरआई थाने में गायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज करवाया है। इसके अलावा महिला ने गायक पर ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि राज जुझार ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे शादी की और उसका सोना, पैसे और अन्य संपत्ति हड़प ली। यह मामला 30 नवंबर को दर्ज किया गया, जबकि महिला ने 23 अक्टूबर को पंजाब पुलिस की एनआरआई विंग के एडीजीपी को शिकायत भेजी थी। जांच के बाद एनआरआई थाना जालंधर ने गायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कैसे शुरू हुआ मामला
जांच रिपोर्ट के अनुसार, 2006 में कनाडा में पीड़ित महिला की मुलाकात गायक राज जुझार से हुई थी। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और 2007 में महिला भारत लौट आई। गायक ने धोखा देकर उससे शादी कर ली और बाद में दोनों का एक बच्चा भी हुआ। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि राज जुझार पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब उसने इस पर सवाल किया, तो गायक ने स्पष्ट जवाब देने से बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि राज जुझार ने बिजनेस और मकान निर्माण के बहाने उससे 44 लाख रुपये (30 लाख बिजनेस के लिए और 14 लाख मकान बनाने के लिए) ठगे। इसके अलावा, गायक ने उसे ब्लैकमेल कर और पैसे भी ऐंठे। महिला ने पुलिस को उन सबूतों के साथ मामले की जानकारी दी, जिनमें राज जुझार को उसके साथ देखा गया। इसके बावजूद गायक ने पुलिस नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया और संबंधों को नकारने की कोशिश की।


जांच में दोषी पाया गया गायक
जालंधर एनआरआई थाने की महिला इंस्पेक्टर गुरविंदर कौर ने मामले की जांच की और रिपोर्ट में राज जुझार को आरोपी पाया। जांच के बाद गायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने कहा है कि गायक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। वहीं, पीड़ित महिला ने गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed