फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Casa reached the Transport Minister to get the bus tax waived

बसों का टैक्स माफ करवाने कासा पहुंची ट्रांसपोर्ट मंत्री के दरबार, मिला आश्वासन

Fri, 08 Oct 2021 02:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Casa reached the Transport Minister to get the bus tax waived
जालंधर। स्कूल व कॉलेज बसों पर टैक्स माफ करवाने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ कॉलेजिज एंड स्कूल ऑफ पंजाब (कासा) का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मिला।
विज्ञापन

इसमें कॉन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट अश्वनी सेखड़ी, अध्यक्ष अनिल चोपड़ा की अध्यक्षता में सभी प्रतिनिधियों ने राजा वड़िंग से कहा कि पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, हिमाचल आदि के स्कूल व कॉलेजों की बसों पर टैक्स की राहत है, वही मॉडल अगर पंजाब में लागू किया जाए तो छात्रों के अभिभाविकों व संस्थाओं को बड़ा लाभ मिल सकता है। अश्वनी सेखड़ी व अनिल चोपड़ा ने कहा कि छात्रों को सहूलियत प्रदान करना है न कि किसी प्रकार की कमाई करना। अगर टैक्स माफ होता है तो यह सबके लिए एक खुशी की बात होगी।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने शिक्षा संस्थाओं की अपील को वाजिब ठहराते हुए जल्द नीति तैयार कर टैक्स माफ करने के आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिनके टैक्स बकाया हैं, उसे किस्तों में लिया जाएगा। इस अवसर पर पालीटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. अनूप बोरी, सुखजिंदर सिंह, चेरी गोयल, मोंटी गर्ग, शिवम् शर्मा, हिमांशु गर्ग, गौरव जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed