फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car fell into Nagrota ditch, three people died

फिरोजपुर : नगरोटा खाई में कार गिरने से तीन लोगों की मौत, कारीगरों को जम्मू-कश्मीर छोड़ने गए थे

Sat, 07 May 2022 12:57 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car fell into Nagrota ditch, three people died
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)। तलवंडी भाई स्थित महावीर ड्राइक्लीनर दुकान के मालिक विकास कुमार साथियों संग अपने दो कारीगरों को जम्मू-कश्मीर छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय थाना नगरोटा के अंतर्गत आते जंभू चिड़ियाघर के नजदीक कार अनियंत्रित होकर हादसाग्रस्त हो गई। नगरोटा खाई में कार गिरने से तलवंडी भाई के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान विकास कुमार, गुरदीप सिंह व श्याम लाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

विकास कुमार निवासी तलवंडी भाई की बाजार में दुकान है। वैली के दो कारीगर उनके पास वॉशिंग का काम करते थे। विकास उन्हें कार पर वैली स्थित उनके घर छोड़ने गया था। विकास की दुकान के बाहर मोची का काम करने वाला श्याम लाल और विकास का दोस्त गुरदीप सिंह निवासी मोगा भी घूमने के लिए उनके साथ चले गए।
विज्ञापन

कारीगरों को उनके घर छोड़कर जब वे उधमपुर से जम्मू की तरफ लौट रहे थे, तो हादसा हो गया। कार गुरदीप चला रहा था। मौत की खबर सुनते ही उनके घरों में मातम छा गया। थाना नगरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव जम्मू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed