फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car and goods looted from businessman on the basis of pistol

पिस्तौल के बल पर व्यापारी से कार और सामान लूटा

Wed, 19 Feb 2020 10:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Car and goods looted from businessman on the basis of pistol
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव तलवंडी नेपालां स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक छह लुटेरे पिस्तौल के बल पर एक व्यापारी से कार और उसमें रखा सामान लूट कर फरार हो गए। व्यापारी ने चार लुटेरों की पहचान कर ली है। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को पीड़ित व्यापारी के बयान पर चार लुटेरों को नामजद कर छह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में बडावत थाना बिरोली बागपत, उत्तर प्रदेश का रहने वाले व्यापारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह कच्चा गादडी वाला रोड जीरा में रहता है। वह कार में पर्दे व अन्य सामान भर कर गांव-गांव जाकर बेचता था। उसने गांव मलसीहां कलां अमर ढाबा मक्खू रोड के पास सामान रखने के लिए एक दुकान किराए पर ली हुई थी। उसे किसी का टेलीफोन आया कि कोठी में पर्दे लगाने हैं, तो वह कार में सारा सामान लेकर जा रहा था कि गांव तलवंडी नेपालां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो छह लुटेरों ने उसे रोक लिया और पिस्तौल के बल पर उसकी कार और उसमें भरा सारा सामान लूट कर फरार हो गए। प्रवीन ने पुलिस को बताया कि वो चार लोगों को पहचानता है। उसने बताया कि लुटेरे उसे धमकी देते हुए हरिके पत्तन की ओर भाग गए। थाना मक्खू पुलिस ने प्रवीन के बयान पर आरोपी अमरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, बलजिंदर सिंह व बलजीत सिंह वासी मौजमगढ़ (मक्खू) को नामजद कर छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित व्यापारी के बयान पर उक्त लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार की तलाश कर रहे हैं। व्यापारी का लगभग चार लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed