फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cancer Patient woman going to college at age of 58 in Punjab

विश्व कैंसर दिवस: कैंसर पीड़िता मनजीत कौर के जज्बे को सलाम, 58 साल की उम्र में कार चला जाती हैं कॉलेज

Thu, 04 Feb 2021 09:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Cancer Patient woman going to college at age of 58 in Punjab
मनजीत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

58 साल की कैंसर पीड़ित महिला का जज्बा देख आप भी तारीफ करेंगे। इस उम्र में भी वह रोजाना स्कूल जाती हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद यह जिंदादिली लोगों को जीवन जीने का नया आयाम देती है। इनका नाम मनजीत कौर है। वह पंजाब के होशियारपुर जिले के बोहन गांव की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन


मनजीत कौर रोजाना सुबह नेवी ब्लू सूट और सफेद दुपट्टा ओढ़कर चब्बेवाल स्थित श्री गुरु हर राय साहिब कॉलेज फॉर वुमन में पढ़ने जाती हैं। पिछले साल इन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास की थी। वह वकील बनकर गरीबों की मदद करना चाहती हैं।
विज्ञापन


मनजीत कौर ने बताया कि प्रवेश लेने के बाद कॉलेज जाने के लिए बहुत उत्सुक थीं लेकिन कोविड-19 के कारण कॉलेज बंद रहा तो उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की। अब जब कॉलेज खुले तो उन्होंने जाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार अपनी दवा छोड़नी पड़ती है, क्योंकि दवा से नींद आती है और पढ़ाई में बाधा होती है। इसके अलावा कई बार ज्यादा बीमार होने के कारण उन्हें कॉलेज से भी छुट्टी करनी पड़ जाती है। ऐसे में कॉलेज के शिक्षक और सहपाठी उनकी मदद करते हैं। 


मनजीत ने बताया कि वह रोजाना सुबह 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकलती हैं। 9:30 से पहले वहां पहुंचती है और 1:50 बजे क्लास खत्म होने के बाद लौटती हैं। वह कॉलेज जाने के लिए अपने गांव बोहन से चब्बेवाल तक कार चलाकर जाती हैं। उन्होंने सामान्य अंग्रेजी और सामान्य पंजाबी के दो अनिवार्य विषयों के साथ राजनीतिक विज्ञान, इतिहास और पंजाबी को वैकल्पिक विषयों के रूप में चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed