फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF's Golden Jubilee Cycle Rally held for Attari border

अटारी सीमा के लिए रवाना हुई बीएसएफ की स्वर्ण जयंती साइकिल रैली 

Fri, 13 Aug 2021 11:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
BSF's Golden Jubilee Cycle Rally held for Attari border
फरीदकोट के बीएसएफ तोपखाना मुख्यालय से अटारी सीमरा के लिए रवाना होती साइकिल रैली - फोटो : FARIDKOT
सीमा सुरक्षा बल तोपखाना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर कश्मीर के बारामूला व गुजरात के भुज से अटारी सीमा तक निकाली जा रही स्वर्ण जयंती साइकिल रैलियां तीन दिन पहले फरीदकोट में बीएसएफ तोपखाना के मुख्यालय में पहुंची थी। वहां से शुक्रवार को दोनों रैलियां एक साथ अटारी सीमा की तरफ रवाना हुईं। इस रैली को बीएसएफ के डीआईजी और सेवामुक्त ब्रिगेडियर राजीव लो ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईजी राजीव लो ने बताया कि इस वर्ष को बीएसएफ तोपखाना अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष के तौर पर मना रहा है और इसके तहत यह करीब 2500 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस रैली के माध्यम से बीएसएफ जवानों ने देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में लोगों को जागरूक किया है और इसके अलावा नौजवानों को सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए प्रेरित भी किया है। उन्होंने बताया कि यह रैली 15 अगस्त को अटारी सीमा पर पहुंचेगी जहां पर बीएसएफ के डीजी द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 13एफआरडीपी01
फरीदकोट के बीएसएफ तोपखाना मुख्यालय से अटारी सीमा के लिए रवाना होती रैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed