फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF fired at Pakistani drone

Jalandhar News: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर दागीं लगभग पचास गोलियां, वापस लौटा

Sun, 31 Dec 2023 04:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
BSF fired at Pakistani drone
पुलिस और बीएसएफ ने चलाया संयुक्त सर्च अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/ममदोट। बीएसएफ ने रविवार सुबह चार बजे आसमान में मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को जमीन पर गिराने के लिए ताबड़तोड़ पचास गोलियां दागीं। लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। ड्रोन हेरोइन व हथियार की खेप फेंक गया, इसका सुराग लगाने के लिए पुलिस और बीएसएफ ने संबंधित एरिया में संयुक्त सर्च अभियान चलाया।

सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में खेप फेंक कर लौट रहा था। बीएसएफ की बीओपी जोगिंदर के पास गश्त कर रहे जवानों को आसमान से ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने उसे जमीन पर गिराने के लिए ताबड़तोड़ पचास के करीब गोलियां दागीं, लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। ड्रोन जोगिंदर चेक पोस्ट के पास किस प्रकार की खेप फेंक गया, उसका सुराग लगाने के लिए बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। लेकिन शाम तक सर्च टीम को कुछ नहीं मिला है। बीएसएफ इस साल फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर से लगभग 32 पाकिस्तानी ड्रोनों को गोली दाग आसमान से जमीन पर गिराकर पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed