{"_id":"5f47988a8ebc3e3d027e2e7d","slug":"bsf-caught-heroin-from-border-in-firozpur-firozpur-news-pkl3859156116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग पार फेंकी हेरोइन, बीएसएफ ने दो किलो पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: पाकिस्तानी तस्करों ने फेंसिंग पार फेंकी हेरोइन, बीएसएफ ने दो किलो पकड़ी
Thu, 27 Aug 2020 04:57 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने पाक तस्करों की ओर से फेंसिंग पार धान के खेतों में फेंकी हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की यह खेप भारतीय तस्करों ने मंगवाई थी लेकिन बीएसएफ की चौकसी के चलते तस्कर हेरोइन नहीं उठा सके।
विज्ञापन
यह घटना फाजिल्का के गांव मुहार सोना के नजदीक बीओपी मोजम के पास की है। पुलिस के मुताबिक बीएसएफ की बटालियन-96 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने देखा कि धान के खेत में एक फटा पैकेट पड़ा है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें हेरोइन थी। हेरोइन का वजन लगभग दो किलो 430 ग्राम था। हेरोइन किसी भारतीय तस्कर ने पाकिस्तानी तस्कर से मंगवाई थी। पाक तस्कर बताई हुई जगह पर हेरोइन के पैकेट फेंक गए थे लेकिन बीएसएफ की चौकसी के चलते भारतीय तस्करों की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
गश्त के दौरान बीएसएफ की नजर पैकेट पर पड़ गई। बता दें कि दो दिन पहले ममदोट के गांव राजा राय से एसटीएफ ने तस्कर सतनाम सिंह को काबू कर तीन किलो हेरोइन बरामद की थी।
देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन