फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   boy came in contact with 66 KV electricity wires in Guru Nanakpura West, Jalandhar and died

दर्दनाक हादसा: नाै साल के बच्चे ने डोर में पत्थर बांध उछाला, 66केवी तार को लगा... वीडियो में कैद हो गई माैत

Sat, 29 Mar 2025 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

नाै साल का आरव तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पार्क में खेलने के दाैरान उसने डोर में पत्थर लपेट कर फेंका तो अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। अमृतसर में इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
boy came in contact with 66 KV electricity wires in Guru Nanakpura West, Jalandhar and died
पत्थर फेंकता बच्चा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में नाै साल का बच्चा बिजली के 66 केवी की तारों की चपेट में आ गया और शनिवार सुबह इलाज के दौरान अमृतसर में उसकी मौत हो गई। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। 
विज्ञापन


तार की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, नाै वर्षीय बच्चा आरव पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। वह खेलते हुए पार्क के पास आ गया और फिर उसने एक डोर में पत्थर लपेट कर वहां से गुजर रही 66केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जज नोटकांड में फैसला: सीबीआई कोर्ट से पूर्व जस्टिस निर्मल यादव सहित सभी आरोपी बरी, 16 साल पुराना है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां धमाका हुआ और बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया। गनीमत रही कि बच्चे के आसपास कोई और बच्चा नहीं था। घटना के तुरंत बाद आरव को आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में लेकर आया गया था। जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया। मगर गंभीर हालत में उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीसरी कक्षा में पढ़ता था आरव

तीसरी कक्षा के छात्र आरव के नाना हरि सिंह ने कहा कि शाम 4 बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे को करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed