फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of DSP found near Basti Bawa Khel Canal in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: जालंधर में अर्जुन अवार्डी DSP का शव मिलने से हड़कंप, हादसा या हत्या... जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात डीएसपी दलबीर संगरूर के गांव लद्धा कोठी का रहने वाला था। दलबीर सिंह ने कुछ दिन पहले मकसूदां इलाके में गोली चलाई थी जिसको लेकर वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Body of DSP found near Basti Bawa Khel Canal in Jalandhar of Punjab
नहर के पास मिला डीएसपी का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर में सोमवार की सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह का शव संदिग्धावस्था में मिला। दलबीर सिंह मूलरूप से कपूरथला के गांव खोजेवाल के रहने वाले थे और जालंधर स्थित पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक दलबीर सिंह नए साल पर पार्टी करने अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकले थे। देर रात को डीएसपी दलबीर सिंह को उनके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से वह लापता थे। पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन

पर्स से हुई पहचान

डीएसपी दलबीर सिंह का शव बल्टन पार्क वाली रोड पर मिला। पर्स से उनकी पहचान हुई। इसके बाद परिवार और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पर्स को फॉरेंसिक जांच को भेज दिया है। 

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में हादसा लग रहा: डीसीपी

डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हादसे का लग रहा है। रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। सिर पर चोट लगने की वजह से उनकी जान चली गई। वहीं पुलिस की टीमें अन्य एंगल से भी जांच कर रही हैं। बस स्टैंड से बस्ती बावा खेल तक के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि डीएसपी दलबीर सिंह मानसिक रूप से भी बीमार चल रहे थे। उनकी रिवाल्वर गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के एंगल से भी हो रही जांच

जालंधर पुलिस हत्या के मामले से भी जांच कर रही है। जालंधर के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि कई पहलू सामने आए हैं। उनके आधार पर जांच की जा रही है। डीएसपी दलबीर सिंह के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी। खून भी काफी बहा है। 

मधुमेह की वजह से कटवाना पड़ा था पैर

डीएसपी दलबीर सिंह वेटलिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके थे और उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में मधुमेह की वजह से उन्हें अपना पैर कटवाना पड़ा था। 

पिस्टल गायब, दोस्त ने जताया शक

बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ जाते वक्त डीएसपी दलबीर सिंह घर से अपनी सरकारी पिस्तौल लेकर गए थे। मगर शव के पास पिस्टल नहीं मिला। डीएसपी के दोस्त रंजीत के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से शव मिला है, वहां इतनी रात को वह क्यों जाएंगे? वह रास्ता उनके घर को भी नहीं जाता है। डीएसपी अपना गनमैन भी घर पर ही छोड़कर गए थे। 

फायरिंग कर चर्चा में आए थे

डीएसपी दलबीर सिंह कुछ दिन पहले ही चर्चा में आए थे। दरअसल, 16 दिसंबर की रात उन्होंने मकसूदां के गांव मंड में ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। तब गांववालों और उनके बीच समझौता हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed