फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bloody clash between two parties in Civil Hospital, 4 injured

Jalandhar News: सिविल अस्पताल में दो पक्षों में खूनी झड़प, 4 जख्मी

Sat, 19 Jul 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 19 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in Civil Hospital, 4 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी। सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। सुल्तानपुर लोधी थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि झड़प में चार युवक घायल हुए हैं।
दरअसल, सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक और उसके साथियों पर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उक्त युवकों ने पहले भी उन पर हमला किया था। एक पक्ष घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले आया, जहां उन युवकों ने उन पर फिर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे वरुण खत्री ने बताया कि वह अपने दोस्त की दुकान पर बैठकर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उसके दोस्त पर हमला कर दिया। वे उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले आए। उन युवकों ने सिविल अस्पताल में ही हम पर फिर हमला कर दिया। उक्त युवकों ने उनकी चेन और 50,000 रुपये की नकदी भी छीन ली। वहीं, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इलाज करा रहे अर्शदीप सिंह ने कहा कि पहले वे यहां इलाज के लिए आए थे। दूसरे पक्ष के युवकों ने हम पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि इस झड़प में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो को रेफर कर दिया गया है जबकि दो का यहीं इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे एएसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। घायलों के बयान लेने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed