फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP candidates will be announced soon in Punjab

फिरोजपुर : पंजाब में जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की होगी घोषणा, शेखावत ने कहा-भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बाद में करती है घोषित

Sat, 01 Jan 2022 01:39 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates will be announced soon in Punjab
फिरोजपुर। केंद्रीय जल शक्ति और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशियों की जल्द घोषणा की जाएगी। पांच जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेटेलाइट पीजीआई सेंटर का नींव पत्थर रखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शेखावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा पार्टी में ये परंपरा नहीं है कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए। जहां कहीं भी पार्टी पहली बार सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है या फिर काफी अंतराल के बाद चुनाव लड़ती है। वहां के जीतने वाले विधायक दल और पार्टी में बना बोर्ड तय करता है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में किया गया था।
विज्ञापन

भाजपा में किसी भी राजनीतिक पार्टी का नेता शामिल हो सकता है, उसका स्वागत है। टिकट किसे देनी है किसे नहीं देनी है, ये सारे फैसले पार्टी खुद लेती है। भाजपा का कोई कार्यकर्ता नाराज है तो उसकी नाराजगी दूरी की जाती है। पत्रकारों की ओर से पूछा गया कि सतलुज दरिया का पानी पाकिस्तान की ओर से प्रदूषित किया जा रहा है, इस सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि पानी कहां जाता है और कहां से आता है। उसकी शुद्धता और अशुद्धता का आकलन करना राज्य सरकार का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से जल शक्ति मंत्री के नाते काम कर रहा हूं, इस मुद्दे को पंजाब सरकार भारत सरकार के सामने नहीं लाई है। पंजाब सरकार की ओर से उन्हें कोई पत्र तक नहीं मिला है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का शेखावत ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed