फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bikram Majithia questioned DGP Operation Prahar he said daily murders in Punjab

'पंजाब में हर दिन कत्ल': जालंधर में AAP पर गरजे मजीठिया, ऑपरेशन प्रहार पर सवाल उठाए, DGP को घेरा

Mon, 09 Feb 2026 05:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Feb 2026 05:37 PM IST
सार

मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बॉर्डर स्टेट है। ऐसे में जब तक पक्के तौर पर डीजीपी को नहीं लगाया जाएगा, तब तक ऐसे हालात बनते रहेंगे और डीजीपी का कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Bikram Majithia questioned DGP Operation Prahar he said daily murders in Punjab
जालंधर में बिक्रम मजीठिया। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने लक्की ओबरॉय के कत्ल को लेकर पुलिस पर जमकर निशाने साधा। मजीठिया ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल खराब हो गया है। आप सरकार के नेता का दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया, ऐसे में आम नागरिक कहां सुरक्षित है। 

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है, लेकिन डीजीपी को अपनी कुर्सी प्यारी है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बॉर्डर स्टेट है। ऐसे में जब तक पक्के तौर पर डीजीपी को नहीं लगाया जाएगा, तब तक ऐसे हालात बनते रहेंगे और डीजीपी का कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं जाएगा। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के हालात यह बन गए है कि कोई इंडस्ट्री पंजाब में इनवेस्ट करने को तैयार नहीं है। अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाते हैं। इन हालातों में डेमोक्रेसी नहीं बच पाएगी। 
विज्ञापन




मजीठिया ने कहा कि पंजाब पर 5 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ गया है। वहीं एसवाईएल के मुद्दे को लेकर कहा कि पंजाब जल्द हरियाणा को पानी देने जा रही है। पंजाब के नौजवानों के पास नौकरी नहीं है, किसान सड़कों पर है। पंजाब की इंडस्ट्री बाहर जा रही है। अगर पंजाब को बचाना है तो दिल्ली वालों भगाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में पंजाब में पाकिस्तान के बॉर्डर एरिया से हथियार आने के मामले में डीजीपी को घेरते हुए कहा कि अगर उस समय हथियार पंजाब में आए थे तो वह उनके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे थे। मजीठिया ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के लेकर कहा कि वह साढ़े 3 साल तक कहां थे। पीआर के अलावा उन्हें कोई काम नहीं है। पंजाब में सुबह ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू हुआ और उसके बाद पंजाब में गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। अगर ऑपरेशन प्रहार में 5 हजार लोग अब पकड़े हैं तो पहले पुलिस ने क्या किया था। पुलिस को लोगों को पकड़ने के लिए टारगेट दिया गया है, अगर पुलिस रोजाना नौजवानों को काबू नहीं करती तो उनकी ट्रांसफर हो जाएगी। ऐसे में कितने सही नौजवानों को थाने पकड़कर पुलिस ले जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर पर भी मजीठिया ने सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed