{"_id":"5d27235e8ebc3e6ca621c1b9","slug":"beti-bachao-programme-firozpur-news-pkl343960574","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शहर के चौक दे रहें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश, लगाई गईं विशाल प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शहर के चौक दे रहें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश, लगाई गईं विशाल प्रतिमाएं
Thu, 11 Jul 2019 11:28 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने शहर के दो प्रमुख चौक को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत समर्पित कर दिया है। शहर की समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से चुंगी नंबर सात और शेरशाह वाली चौक पर मां-बेटी से संबंधित दो विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डीसी चंद्र गैंद ने दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन
विधायक पिंकी ने बताया कि चुंगी नंबर सात वाले चौक को मां-बेटी चौक की थीम के तहत तैयार किया गया है। वहां एक मां जिसके हाथों में उसकी नन्ही बेटी है कि विशाल प्रतिमा लगाई गई है।
विज्ञापन
आगे चलकर शेहशाह वाली चौक पर एक अन्य प्रतिमा है जिसमें पिछले चौक पर मां के बेटी बड़ी हो गई है। उसके आसपास किताबों का ढेर है और खूब पढ़ाई कर रही है। इस चौक को सक्षम बेटी चौक का नाम दिया गया है। महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत ये दोनों चौक समाज में महिलाओं की अहमियत को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन
डीसी चंद्र गैंद ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इसके तहत गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बगैर सरकारी पैसा खर्च किए ये दोनों चौक तैयार करवाए गए हैं।
ये दोनों चौक जहां शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाएंगे वहीं समाज में बेटियों को महत्वपूर्ण स्थान भी देंगे। बेटियां आज बेटों से किसी भी मामले के कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपना मुकाम हासिल किया है और मां-बाप का नाम रोशन किया है। मौके पर डीसीएम स्कूल के संचालक अनिरुद्ध गुप्ता, प्रोग्राम अफसर रत्नदीप कौर संधू मौजूद थे।