{"_id":"61097ebc8ebc3e88d0185956","slug":"bail-granted-to-two-more-dera-supporters-in-bargadi-sacrilege-case-faridkot-news-pkl422335478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी केस में बाकी दो और डेरा समर्थकों की जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी केस में बाकी दो और डेरा समर्थकों की जमानत मंजूर
विज्ञापन
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के दो और समर्थकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जमानत दे दी। इस केस के अलावा गांव बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब के बाहर विवादित पोस्टर लगाने की घटना में गिरफ्तार बाकी चार समर्थकों को पहले ही दोनों मामलों में जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब इन सभी छह समर्थकों की बुधवार शाम तक जेल से रिहाई होने के आसार हैं। उधर, अदालत में इन दोनों मामलों की नियमित सुनवाई भी हुई। इस दौरान अदालत ने इन आरोपियों को एसआईटी की तरफ से पेश चार्जशीट की कापियां सौंपी और अगली सुनवाई की तारीख 17 अगस्त तय कर दी।
पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बरगाड़ी बेअदबी से संबंधित घटनाओं की जांच को आगे बढ़ाते हुए पावन स्वरूप की बेअदबी करने की घटना में छह डेरा समर्थकों सुखजिंदर सिंह सन्नी, रणजीत सिंह भोला, बलजीत सिंह, शक्ति सिंह, प्रदीप सिंह व निशान सिंह को गिरफ्तार किया था और इनमें से प्रदीप सिंह व निशान सिंह को छोड़कर बाकी सभी चार समर्थकों को विवादित पोस्टर केस में नामजद किया गया। दोनों ही मामलों में एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है जिनमें डेरा की नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं। पिछले सप्ताह ही अदालत ने चार समर्थकों की दोनों मामलों में जमानत मंजूर कर ली थी जबकि बेअदबी के आरोपी बाकी दो समर्थकों की जमानत रद्द हो गई थी। आरोपियों के दोबारा याचिका दाखिल किए जाने पर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें भी जमानत दे दी। इससे पहले दोनों मामलों की सुनवाई के दौरान अदालत ने इन सभी छह समर्थकों को चार्जशीट की कापियां सौंप दी और उन पर आरोप तय करने को लेकर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।