फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bag snatched from postman showing pistol

फिरोजपुर : पिस्तौल दिखा पोस्टमैन से छीना बैग... छीनाझपटी में आरोपी के चेहरे से हटा कपड़ा, हुई पहचान

Thu, 12 Aug 2021 02:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bag snatched from postman showing pistol
फिरोजपुर। गांव मलवाल कदीम के पास वेरका प्लांट के पीछे नकाबपोश बाइक सवार दो शातिरों ने पिस्तौल दिखाकर एक पोस्टमैन का बैग छीन लिया। छीनाझपटी में एक शातिर के मुंह से कपड़ा खुल गया, जिसे पोस्टमैन ने पहचान लिया। पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित पोस्टमैन एममानुअल निवासी फिरोजपुर कैंट ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर वेरका प्लांट के पीछे की तरफ से जा रहा था। इतने में बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर बैग छीन लिया। छीनाझपटी में एक शातिर के मुंह से कपड़ा हट गया, जिसे उन्होंने पहचान लिया। आरोपी नाम सुखविंदर सिंह निवासी जोध सिंह वाला है, जो गुरदीप सिंह का साला है। दूसरे आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह वासी भोवाल जिला तरनतारन के रूप में हुई, जो सुखविंदर के साथ गुरदीप के घर में ही रहता है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार आरोपी सुखविंदर सिंह व गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुखविंदर को काबू कर लिया है, जबकि गुरजंट की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed