{"_id":"69db18d94ceb74750509e5bb","slug":"babbar-khalsa-international-terrorist-arrested-in-jalandhar-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनेड मामला: बब्बर खालसा का तीसरा आतंकी गिरफ्तार, पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो RDX मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनेड मामला: बब्बर खालसा का तीसरा आतंकी गिरफ्तार, पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो RDX मिला था
Sun, 12 Apr 2026 09:30 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:30 AM IST
सार
गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमलों में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीसरे आतंकी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के 2 साथियों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से 5 हैंड ग्रेनेड और एक किलो आरडीएक्स बरामद किया था।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
पांच ग्रेनेड व एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी के मामले में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने तीसरे आरोपी को जालंधर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जालंधर के मानकराय गांव में दबिश देकर मनवीर सिंह नाम के व्यक्ति को काबू कर लिया है। आरोपी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा है। आरोपी गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। इससे पहले पुलिस गुरदासपुर जिले के घुमान थाने के अधीन पड़ते गांव दोला नंगल निवासी आकाश मसीह और उसके साथी जबलोन को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
दोनों के कब्जे से पांच हैंड ग्रेनेड और एक किलो आरडीएक्स से भरी आईईडी बरामद की गई थी। पता चला है कि मनवीर सिंह भी उक्त दोनों आरोपियों की तरह पुर्तगाल में बैठे गुरदासपुर के मन्नु अगवान के इशारे पर पंजाब में आतंकी हमले करने की तैयारी में था। अगवान के खिलाफ गुरदासपुर में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस से बचते हुए किसी तरह विदेश फरार हो गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हत्थे चढ़कर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली हैं कि अब मन्नु अगवान आईएसआई के इशारे पर पंजाब में स्लीपर सेल तैयार करने की तैयारी में है ताकि पुलिस इमारतों के अलावा, धार्मिक नेता और राजनीतिक हस्तियों को किसी तरह निशाना बनाकर माहौल खराब किया जा सके।
विज्ञापन