फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Audio viral of Raja Vading threatening the tailor , Muktsar

दर्जी को धमकाने का राजा वड़िंग का ऑडियो वायरल

Tue, 16 Feb 2021 04:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Audio viral of Raja Vading threatening the tailor , Muktsar
आडियो वायरल होने के बाद अपना पक्ष रखते विधायक राजा वड़िंग। संवाद - फोटो : MUKTSAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप ने मुक्तसर में हलचल मचा दी, क्योंकि मामला गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़ा है। वायरल ऑडियो में कपड़ों की सिलाई के रुपये मांगने पर विधायक राजा वड़िंग की ओर से दर्जी से गाली गलौच कर धमका रहे हैं।
हालांकि जब प्रिंस टेलर के संचालक मनप्रीत से इस बारे में बात की गई तो उसने पुष्टि करते हुए कहा कि यह ऑडियो रिकार्डिंग उनकी व विधायक राजा वड़िंग के दरमियान तीन महीने पहले हुई बातचीत का ही है। उसे विधायक से कपड़ों की सिलाई के रुपये लेने थे। जब रुपये मांगने के लिए फोन किया तो उल्टा धमकाने लगे और गाली-गलौच पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

उसने ये ऑडियो वायरल नहीं किया है। उसने अपना फोन बदला था, हो सकता है उसमें यह ऑडियो रह गया हो, अब किसी के हाथ लग गया और उसने वायरल कर दिया। उसका तो विधायक के साथ विवाद उसी दिन खत्म हो गया था जब उन्होंने गनमैन के हाथों रुपये भिजवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कबके दे दिए रुपये, बदनाम करने को वायरल किया ऑडियो’
इस बाबत विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि ये सब बादलों की साजिश है। उन्हें बदनाम करने के लिए रोजाना कोई न कोई चाल चलते रहते हैं। उन्होंने तो टेलर के रुपये कबके दे दिए हैं, जिसके प्रमाण के तौर पर बिल उनके पास है। राजा वड़िंग ने कहा कि बाकी गुस्से में हर इंसान कम ज्यादा बोल जाता है। वह खुद पर बहुत कंट्रोल करते हैं। वह सभी से कहते हैं कि जिसे भी उनसे कोई रुपये लेने हैं तो उसका प्रमाण देकर ले जाए, वह किसी का उधार नहीं रखते है। उन्हें बदनाम करने को अब जान बूझकर ऑडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed