{"_id":"669cd8be8976a045870c889a","slug":"attempt-to-rape-with-minor-girl-jalandhar-police-arrest-accused-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: जालंधर में पड़ोसी ने बच्ची से की गंदी हरकत, लोगों ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: जालंधर में पड़ोसी ने बच्ची से की गंदी हरकत, लोगों ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा
Sun, 21 Jul 2024 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:16 PM IST
सार
जालंधर के मकसूदां में पड़ोस में रहने वाले युवक ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिन्होंने आरोपी को पीटा और पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि लोगों ने समय रहते आरोपी को दबोच लिया और पहले उसकी धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना जालंधर के मकसूदां एरिया की है। आरोपी बच्ची को खेत में लेकर गया था। बच्ची ने वहां शोर मचाया तो आसपास के लोगों इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी की पिटाई की और तुरंत मकसूदां थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति रोजाना की तरह बच्चों को स्कूल छोड़कर काम पर चला गया था। दोपहर को उनकी आठ साल की बच्ची स्कूल से घर लौटी। पड़ोस में ही रहने वाले युवक बच्ची का मुंह बांध कर खेत में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची से गंदी हरकत करने की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद किसान ने आरोपी की धुनाई कर कर दी। घटना की जानकारी पिता को मिली तो तुरंत वह मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं घटनास्थल पर जांच के लिए थाना मकसूदां के जांच अधिकारी राजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। थाना मकसूदा के प्रभारी इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज करवाए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है, जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन