फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Asian Champions Trophy Jalandhar today CM Bhagwant Mann inaugurate India Bangladesh opening match

जालंधर में आज से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सीएम भगवंत मान करेंगे उद्घाटन, पहले मैच में भिड़ेंगे भारत-बांग्लादेश

Tue, 27 Oct 2026 07:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 07:57 AM IST
सार

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का पहला मुकाबला 27 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शाम 5 बजे उद्घाटन समारोह करेंगे। दर्शकों को सभी मैचों के लिए निशुल्क प्रवेश मिलेगा, जिसके लिए डिजिटल पास बनवाना होगा। 

विज्ञापन
Asian Champions Trophy Jalandhar today CM Bhagwant Mann inaugurate India Bangladesh opening match
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही टीमों के कप्तान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की रौनक लौट आई है। पुरुषों की हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का आगाज आज होगा। गत चैंपियन भारतीय टीम पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। 

विज्ञापन


भारत की नजर छठी बार खिताब जीतने और लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर खिताबी हैट्रिक पूरी करने पर है। मुख्यमंत्री टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पंजाब के लोकनृत्यों और गतका का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जालंधर की शान और पूर्व कप्तान अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सभी टीमों को मजबूत बताते हुए कहा कि अनुभव के साथ भारतीय टीम अधिक परिपक्व हुई है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी। भारत ने अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। इस बार टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

मलयेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया से चुनौती
टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशियाई टीम भी खिताब की प्रबल दावेदार है। जापान और दक्षिण कोरिया से भी भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा है।

भारतीय टीम के मुकाबले
27 अक्तूबर: भारत बनाम बांग्लादेश — शाम 7:20 बजे
29 अक्तूबर: भारत बनाम चीन — शाम 7 बजे
30 अक्तूबर: भारत बनाम जापान — शाम 7 बजे
1 नवंबर: भारत बनाम मलयेशिया — शाम 7 बजे
2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया — शाम 7 बजे

Trending Videos

कप्तानों ने माना, मुकाबले होंगे चुनौतीपूर्ण
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पहुंचीं छह टीमों के कप्तानों ने टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले होने की उम्मीद जताई है। प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जापान के कप्तान राइकी फुजिशिमा, चीन के कप्तान वांगली तांग, दक्षिण कोरिया के कप्तान ली जंग जुन, मलयेशिया के कप्तान मरहान जलील और बांग्लादेश के कप्तान रोमन सरकार ने अपनी-अपनी टीमों की तैयारियों और चुनौतियों पर बात की।

कप्तानों ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हर टीम खास है और सभी को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली मलयेशियाई टीम के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि टीम टूर्नामेंट में भी अच्छे प्रदर्शन को जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

मलयेशियाई कप्तान ने भारतीय हॉकी के अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने मनप्रीत को शानदार खिलाड़ी बताते हुए उनके खेल की सराहना की। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा। जालंधर में हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मैचों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed