फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ASI died due to bullet fired from service pistol in Punjab

फिरोजपुर: सर्विस पिस्तौल से चली गोली से एएसआई की मौत, दरवाजे तक बिखरा था खून

Sun, 03 Oct 2021 10:52 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:52 AM IST
सार

एएसआई जतिंदर के परिजनों का कहना है कि घर पर ऐसा कोई विवाद नहीं है कि जतिंदर खुदकुशी करे। उन्हें लगता है कि किसी ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव फिरोजपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
ASI died due to bullet fired from service pistol in Punjab
एएसआई जतिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ममदोट थाना परिसर में बने क्वार्टर में सर्विस पिस्तौल से गोली चलने से एएसआई जतिंदर सिंह की मौत हो गई। गोली सिर में माथे के पास बाईं ओर लगी है। घटनास्थल पर जतिंदर का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन


पुलिस को उसकी सर्विस पिस्तौल टेबल पर मिली है। खून टेबल वाली कुर्सी से बहता हुआ कमरे के दरवाजे तक पहुंच गया था। पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे हुई। इसकी सूचना मिलते ही वारदातस्थल पर डीएसपी आजाद दविंदर सिंह पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। डीएसपी का कहना है कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगर एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है, जो कमरे में पड़े हर सामान की जांच करेगी। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जतिंदर सिंह निवासी गांव सियाला थाना सदर, जिला फिरोजपुर की रात की ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होते ही एएसआई अपने कमरे में आराम करने गया था।

रात सवा दस बजे के करीब कमरे से गोली चलने की आवाज थाना में मौजूद मुलाजिमों को सुनाई दी। मुलाजिम कमरे की ओर दौड़े तो देखा कि जतिंदर खून से लथपथ फर्श कर गिरा पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच देखा कि जतिंदर के सिर में माथे के बाईं तरफ गोली लगी है।


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

जतिंदर ने कमरे को अपने आफिस में तबदील किया हुआ था। इस कमरे में दो टेबल और दो आफिस चेयर लगी हैं। खून की छींटे टेबल पर पड़े सामान पर भी पड़ीं थीं। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तस्कर और आतंकी काफी सक्रिय हैं। इस मामले को खुदकुशी के साथ-साथ मर्डर से जोड़कर देखा जा रहा है।

एएसआई जतिंदर के परिजनों का कहना है कि घर पर ऐसा कोई विवाद नहीं है कि जतिंदर खुदकुशी करे। उन्हें लगता है कि किसी ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव फिरोजपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed