फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali Leader Chandan Grewal joined Aam Aadmi Party in Jalandhar

Jalandhar: अकाली दल के नेता चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया पार्टी में स्वागत

Fri, 05 May 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 03:34 PM IST
सार

चंदन ग्रेवाल 2017 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर करतारपुर से विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद सुखबीर बादल की उपस्थिति में उन्होंने अकाली दल ज्वाइन कर ली थी। सीएम मान ने कहा कि चंदन ग्रेवाल उनके पुराने नेता हैं और उनकी घर वापसी से वह बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
Akali Leader Chandan Grewal joined Aam Aadmi Party in Jalandhar
आप में शामिल हुए चंदन ग्रेवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

2022 में शिरोमणि अकाली दल की सीट पर जालंधर सेंट्रल से चुनाव लड़ने वाले सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके घर पहुंचकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। सीएम मान ने चंदन ग्रेवाल के साथ नगर निगम सफाई मुलाजिमों समेत अन्य कर्मचारी संगठनों के नेताओं को भी पार्टी में शामिल करवाया। आप में शामिल होने से पहले चंदन ग्रेवाल के मिलाप चौक के पास घर में सीएम मान के स्वागत के लिए तैयारियां की गई। 
विज्ञापन


चंदन ग्रेवाल 2017 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर करतारपुर से विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद सुखबीर बादल की उपस्थिति में उन्होंने अकाली दल ज्वाइन कर ली थी। सीएम मान ने कहा कि चंदन ग्रेवाल उनके पुराने नेता हैं और उनकी घर वापसी से वह बहुत खुश हैं। शुरुआत में जो पार्टी से जुड़े रहे उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए और प्रदेश के विकास के लिए आम आदमी पार्टी काम कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इसको लेकर आज जालंधर पहुंच रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। दिल्ली का शिक्षा मॉडल पंजाब में लागू करेंगे जहां अफसरों के बच्चे भी गरीब बच्चों के साथ पड़ेंगे और सभी का समुचित विकास होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed