{"_id":"60abbac08ebc3e138055928b","slug":"actor-deep-sidhu-breaks-corona-rules-faridkot-news-pkl414353810","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू पर कोविड हिदायतों के उल्लंघन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू पर कोविड हिदायतों के उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने रविवार को जैतो व गांव मत्ता में किसान आंदोलन के तहत बैठक में भीड़ जुटाकर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के खिलाफ थाना जैतो में आपराधिक केस दर्ज किया है। 26 जनवरी को दिल्ली के लालकिले पर झंडा फहराने के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर आए दीप सिद्धू की ओर से इनदिनों पंजाब में किसान संघर्ष में नए सिरे से जोश भरने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू किया हुआ है जिसके चलते ही वह रविवार को जैतो क्षेत्र में पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार दीप सिद्धू की तरफ से जैतो के गुरुद्वारा जैतोआना साहिब में बैठक की गई, जिसमें 100 से 120 लोग शामिल हुए, जिसमें दीप सिद्धू समेत अन्य लोगों ने मास्क पहना नहीं हुआ था। ऐसे करके उन्होंने कोविड महामारी रोकने के लिए पंजाब सरकार व जिला मजिस्ट्रेट की हिदायतों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा गांव मत्ता में उनके साथ 3- 4 गाड़ियों का काफिला था, जिसमें 12 से 15 व्यक्ति सवार थे और यहां पर कोविड हिदायतों की पालना नहीं की गई। इस आधार पर पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने समेत महामारी रोकथाम कानून व आपदा प्रबंधन कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।