{"_id":"6923eb81f790fc65a1029a7a","slug":"accident-in-phagwara-two-vehicles-collided-caught-fire-motorcycle-burnt-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में हादसा: दो गाड़ियों में टकराने के बाद लगी आग, चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में हादसा: दो गाड़ियों में टकराने के बाद लगी आग, चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार छात्र की माैत
Mon, 24 Nov 2025 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:49 PM IST
सार
फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के ड्यूटी इंचार्ज डाक्टर ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दो लोगों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जली कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात फगवाड़ा के गांव चहेड़ू के नजदीक हुए सड़क हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मौत हो गई है जब उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच लोग कारों में थे।
सदर फगवाड़ा के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले लड़के की पहचान केरल निवासी अस्मिर रऊफ के तौर पर हुई है। वह मोटरसाइकिल चला रहा था और उसकी मोटरसाइकिल कारों की आपसी टक्कर में लगी आग की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी छात्र विनायक के. सुरेश भी केरल का रहने वाला है और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सरकारी डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने मरने वाले स्टूडेंट की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल की मॉर्चरी में भेज दिया है।
सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई बलजीत राम ने बताया कि वे रोजाना की तरह सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कार डिवाईडर से टकरा कर पलट गई थी। उन्होंने अपने साथियों के साथ तीनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस में डाल कर जालंधर अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि कार के सड़क पर पलटने से ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई थी। जब वे गाड़ी को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे थे तो उन्होंने देखा कि हादसे वाली जगह से तीन-चार सौ मीटर पीछे दो कारों में टक्कर हो गई तथा उनमें आग लग गई। वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गया।