{"_id":"6316339883d50d634d6f9e72","slug":"aap-s-surgical-strike-in-jalandhar-three-councilors-including-deputy-mayor-join-aap-jalandhar-news-pkl461496515","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: डिप्टी मेयर समेत तीन पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल, निगम चुनाव से पहले आप की सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: डिप्टी मेयर समेत तीन पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल, निगम चुनाव से पहले आप की सर्जिकल स्ट्राइक
Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कांग्रेसी पार्षद रोहन सहगल पार्टी व मिंटू जुनेजा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप ने निगम चुनावों से पहले सर्जिकल स्ट्राइक कर अपना मिशन शुरू कर दिया है। हालांकि बंटी हिमाचल के कांग्रेस से सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू का दायां हाथ माने जाते हैं और उनके साथ हिमाचल में कांग्रेस के लिए ताकत झोंक रहे थे। नगर निगम में डिप्टी मेयर का पद आप के पास चला गया है। ऐसी उम्मीद है कि फरवरी में निगम चुनाव हो सकते हैं, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल व आप की स्टेट सचिव बीबी राजदिंर कौर थियाड़ा, पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह की मौजूदगी में डिप्टी मेयर बंटी समेत तीनों पार्षदों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। तीनों नेता कांग्रेस में लंबे समय से सेवा निभा रहे थे। पार्षद रोहन सहगल व मिंटू जुनेजा पद्मश्री विधायक परगट सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। विधायक शीतल अंगुराल ने डिप्टी मेयर को आप में लाने के लिए पूरी रणनीति तैयार की थी। कुछ दिन पहले बंटी के जन्मदिन पर उसके निवास पर पहुंचे शीतल अंगुराल व उसके भाई राजन अंगुराल मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे और वहीं पर सारा मामला तय हो गया था।
विज्ञापन
हालांकि चुनावों में भी डिप्टी मेयर बंटी के भाई शंटी ने आप में शामिल होकर शीतल अंगुराल का साथ दिया था। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि डिप्टी मेयर बंटी भी किसी वक्त भी आप में शामिल हो सकते हैं। वहीं रोहन सहगल व मिंटू जुनेजा को पार्टी में लाने के लिए बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा व मंगल सिंह ने पूरा तानाबाना तैयार किया था। बीबी थियाड़ा की पकड़ दोआबा में काफी है और संगठन की कमान संभाले हुए हैं। चुनावों से पूर्व कई कांग्रेसी पार्षद अपना बोरिया बिस्तर बांध रहे हैं, जिन्होंने बीबी थियाड़ा के साथ मीटिंग भी कर रखी है। ऐसी संभावना है कि अगले चंद दिनों में कई पार्षद आप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन