{"_id":"60c397858ebc3e5dea6ea885","slug":"aap-leaders-protested-against-stopping-the-post-matric-scholarship-scheme-jalandhar-news-pkl416359517","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेताओं ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर दिया धरना, जाम में फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेताओं ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर दिया धरना, जाम में फंसी एंबुलेंस
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर नकोदर चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका गया। धरने के दौरान शहर का मुख्य चौक होने की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लगा गया। जिसमें आम लोगों के साथ एंबुलेंस भी फंस गई। इतना ही नहीं आप नेताओं ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते हुए वर्करों ने भीड़ लगा दी।
विधायक बलजिंदर कौर व सर्वजीत मानुके ने कहा कि पंजाब में एसीएसटी स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कॉलेजों ने 2 लाख बच्चों के रोल नंबर रोक दिए हैं। इसका कारण पंजाब सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को रोका गया है। पंजाब सरकार के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने स्कॉलरशिप में 64 करोड़ का घोटाला किया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की दलित विरोधी नीतियों की वजह से वर्तमान समय में सैकड़ों बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जिसे उनकी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का रुपया दूसरी स्कीमों में लगाने व उसमें घोटाला करने के आरोप में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और लोक भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदर्शन करने से ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सुरिंदर पाल