फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वडाला ड्रेन की सफाई के लिए 15 संगठन एकजुट

वडाला ड्रेन की सफाई के लिए 15 संगठन एकजुट

Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला। जिले के 15 संगठन मंगलवार को वडाला ड्रेन की सफाई के लिए एकजुट हो गए हैं। समाज सेवक चरनजीत सिंह थिंद के ब्रह्मकुंड कुंड कालोनी स्थित निवास पर इन संगठनों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें ड्रेन की सफाई के संबंध में शुरू किए जाने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इन संगठनों में किरती किसान यूनियन, शहीद बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, नौजवान भारत सभा, शहीद उधम सिंह कंबोज सभा, हेल्पलाइन एंटी करप्शन पंजाब, शहीद-ए-आजम भगत सिंह क्लब, युवा परिवार सेवा समिति, दशमेश खालसा सेवा दल, जवाला गतका पार्टी, रोटरी क्लब कपूरथला इलीट, गुरुद्वारा साहिब अमृत बाजार, खत्री सभा, रोटरेक्ट क्लब आदि शामिल है। सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट चंदन पुरी ने बताया कि यह बरसाती ड्रेन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पवित्र काली बेईं में जाकर मिलती है। ड्रेन गंदे नाले का रूप धारण कर चुकी है और इसमें गंदा पानी, कूड़ा, सीवरेज आदि फेंका जा रहा है। इसके इर्द-गिर्द अवैध कब्जे भी किए जा रहे हैं। प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किरती किसान यूनियन के जिला कमेटी सदस्य बलविंदर सिंह कहा कि इसकी सफाई के लिए आए फंडों की जानकारी आरटीआई एक्ट के तहत मांगी जाएगी। गुरप्रीत सिंह वालिया, मास्टर कर्म सिंह, ज्योति महिंद्रू, कुलविंदर जोसन, विशाल कंबोज, साहिब सिंह भीला, रिंकू कालिया, पवन धुन्ना, राजन कुमार, पवन सूद, राजिंदर नीलू, डा. दविंदर सिंह मोमी, हरप्रीत सिंह, पाली, दीपक कुमार, विजय कालिया, जसपाल सिंह, प्रवीन पुरी, शाम लाल चोपड़ा आदि ने भी प्रशासन पर ड्रेन की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सारा मामला संत सीचेवाल के ध्यान में भी है और अब ये संगठन क्षेत्र के लोगों के संघर्ष में शामिल होकर प्रशासन को नींद से जगाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट चंदन पुरी, पंडित सरदारी लाल शर्मा, केके मल्होत्रा, विनोद अग्रवाल, जसविंदर वालिया, चरनजीत सिंह थिंद, चरनजीत सिंह सैनी, किशन कुमार, बलविंदर चौहान, मनोज भंडारी, विकास बजाज, नितिन अग्रवाल, सुखवंत सिंह, बलकार सिंह, बलवंत सिंह, सिमरजीत सिंह थिंद, करन सिंह, सनप्रीत थिंद, एडवोकेट अमित बेरी, मिंटू कुमार, तेजिंदर सिंह, मिंटू वालिया, ओपी कटारिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed