{"_id":"94-33255","slug":"Jalandhar-33255-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लूट के आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लूट के आरोपी काबू
Jalandhar
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में एक करियाणा व्यापारी के घर 16 दिन पहले हुई लाखों रुपयों की नगदी और स्वर्ण आभूषणों की लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन नकाबपोश लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से एक लाख 27 हजार नगदी और स्वर्ण आभूषण भी बरामद हुए हैं।
वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना चार-पांच साल पहले लूट का शिकार बने बलराज पसरीचा की करियाणा दुकान पर नौकर रह चुका है। डीएसपी मंदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों ने लूट की वारदात के दौरान जो पिस्तौल दिखाई थी वह खिलौना थी। इसके अलावा उनसे लोहे की दातर, राड आदि भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के नाम सुल्तानपुर रूलर चंडीगढ़ बस्ती निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी, अश्वनी उर्फ लाल और सूरज सिंह के तौर हुई है। डीएसपी मंदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी नगदी और गहनों सहित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। इसी बीच तलवंडी पुल पर थाना प्रभारी इकबाल सिंह की हिदायत पर एएसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने उन्हें लूटी गई नगदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 5 जनवरी की सुबह बदमाशों ने करियाणा व्यापारी बलराज पसरीचा के घर मोहल्ला सैय्दा को निशाना बनाते हुए वहां पिस्तौल और अन्य तेजधार हथियारों के बल पर वहां लाखों रुपये की नगदी और स्वर्ण आभूषणों की लूट को वारदात को अंजाम दे डाला था। नकाबपोश लुटेरों का पसरीचा ने कड़ा मुकाबला किया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़े संघर्ष के बाद जब लुटेरों ने बलराज के बेटे की कनपटी पर रिवाल्वर रख दी तो बलराज टूट गया और उसने अलमारी की चाबियां लुटेरों को सौंप दी। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि लुटेरों के पास खिलौना रिवाल्वर थी।