{"_id":"94-33208","slug":"Jalandhar-33208-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी बार्डर पर घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटारी बार्डर पर घेराव की चेतावनी
Jalandhar
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा। शिवसेना पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष संजीव घनौली, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, शहरी प्रधान विपन शर्मा, शहरी उपाध्यक्ष अंकुर बेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि शिवसेना पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव भारद्वाज द्वारा केंद्र सरकार को 27 जनवरी तक पाकिस्तान के साथ बस व रेल संबंध तोड़ने की जो चेतावनी दी गई है। यदि तय समय सीमा तक उस पर अमल न किया गया तो शिवसेना पंजाब के समूह पदाधिकारी व कार्यकर्ता अटारी बार्डर पर पाकिस्तान से आने वाली बस और रेल का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घेराव के जो भी परिणाम होंगे उसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश और केंद्र सरकार की होगी। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल शर्मा, जसबीर जस्सी, राजेश कालिया, अजय सचदेवा, पवन करवल, नितिन शिंगारी, राजू पंडित, बब्बू सिकंदर, डिंपी दारा, रजनीश सोनी, विकास विनायक, अदित्य शर्मा, आदित्य करवल, अमनदीप शर्मा और गौरव शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन