फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हमला के आरोप में निर्यातक नामजद

हमला के आरोप में निर्यातक नामजद

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। शनिवार को आधी रात के बाद गुरु तेगबहादर नगर कांड में पुलिस ने निर्यातक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। निर्यातक फरार हो गया है, उस पर एक युवक की धारदार हथियारों से उंगलियां काटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। हालांकि रविवार को निर्यातक हरमनजीत सिंह का कहना था कि उस पर निशाना साधकर गोलियां चलाई गई हैं, जो उसकी कार में लगी थीं। पुलिस ने इस मामले में बारीकी से जांच शुरू की तो निर्यातक हरमजीत सिंह घर से भाग निकला।
विज्ञापन

कंवरदीप सिंह मोंटी अभी डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है। वह शनिवार को आधी रात के बाद अपने परिवार समेत होटल से लौट रहा था कि रास्ते में निर्यातकर हरमनजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ उसकी गाड़ी को रोक लिया और हथियारों से हमला कर दिया। कंवरदीप ने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद हरमनजीत फरार हो गया। रविवार को हरमनजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी कार पर निशाना साधकर कंवरदीप सिंह व उसके साथियों ने गोलियां चलाई हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह आरोप सही साबित नहीं हो पाए हैं। मामले में खुद को फंसता देखकर हरमजीत सिंह ने बयान ही कमलबद्ध नहीं करवाए। जांच अधिकारी राजिंदर शर्मा का कहना है कि हरमनजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। उसकी कार पर गोलियां कैसे लगी? यह जांच का विषय है। ऐसी आशंका है कि हरमजीत सिंह ने खुद ही कार पर गोलियां चलाकर मामले को गुमराह किया है, इसलिए ही वह पुलिस के सामने शिकायत करने नहीं आ रहा है। हरमनजीत सिंह अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed