फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फूल चढ़ाने गए कांग्रेसियों ने नारेबाजी की

फूल चढ़ाने गए कांग्रेसियों ने नारेबाजी की

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। शहीद ऊधम सिंह का जन्मदिन मनाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में शहीद के बुत की सफाई नहीं होने से खफा थे। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए सीढ़ी व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवाई गई थीं।
विज्ञापन

दोपहर को फूल मालाएं अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसी वहां की हालत देखकर भड़क गए और उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। निगम कमिश्नर विनय बुबलानी ने कहा कि हमारे ध्यान से निकल गया था कि आज शहीद ऊधम सिंह का जन्मदिन है, इसलिए प्रबंध नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

वहीं पीपीसीसी के सचिव वरिंदर शर्मा व जिला प्रधान अरुण वालिया ने कटाक्ष किया कि सरकार सत्ता के नशे में आजादी दिलाने वालों को भूलती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किसी को भी शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिन का ख्याल ही नहीं रहा। जिला महासचिव राजू मागो ने कहा कि भाजपा की तरफ से ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया था। वहीं शिअद के महासचिव प्रिंस सन्नण ने भी कहा कि पार्टी की तरफ से शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिन को लेकर कोई भी प्रोग्राम नहीं रखा गया। हालांकि जालंधर में नौ विधानसभा सीटों पर शिअद व भाजपा का कब्जा है और यहां पर सत्ता पूरी तरह से केंद्रित है। भाजपा पार्टी के दो प्रदेश उपप्रधान भी जालंधर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed