{"_id":"94-31934","slug":"Jalandhar-31934-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का आईजी दफ्तर पर खुदकुशी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का आईजी दफ्तर पर खुदकुशी की धमकी
Jalandhar
Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज युवती ने आगामी दो जनवरी को आईजी गुरप्रीत कौर दियो के कार्यालय के बाहर खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
मल्सियां की रहने वाली युवती ने प्रेस वार्ता में बताया कि उसकी दो बार आगे शादी हो चुकी है। पहला पति शारीरिक रूप से फिट नहीं था जबकि दूसरे की उम्र काफी बड़ी थी। जिस कारण पंचायती तौर पर तलाक हो गया। उसके यहां दूसरे पति से एक बेटी पैदा हुई थी। वह गुजर बसर करने के एक टेलीकाम कार्यालय में नौकरी करने लगी। वहां उसकी मुलाकात साहिल नामक युवक से हुई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। जब वह शादी का दवाब डालने लगी तो उसने किनारा कर लिया।
युवती ने कहा कि उसने इलाके के डीएसपी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगाई। 19 नवंबर व 19 दिसंबर को दो बार डीजीपी को मेल की। वहीं कई बार वह एसएसपी को मिली लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिला। वह इंसाफ के लिए आईजी गुरप्रीत दियो के पास भी गई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। युवती ने चेतावनी दी कि वह अब काफी थक गई है और अब खुदकुशी के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। उसकी मौत के जिम्मेदार साहिल, उसके पिता, जिले के एसएसपी, एसपी हेडक्वार्टर अमरदीप बाजवा व एसपी मुख्विंदर सिंह के अलावा साधू राम, वूमेन थाने की एसएचओ अवतार कौर होंगी। वहीं एसएसपी यूरिंदर हेयर ने कहा कि उन्होंने इस मामले की तहकीकात करवाई है, इसमें लड़की द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।